मत्स्य पालन के लिए कृषकों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

मत्स्य पालन के लिए लोगों को जागरूक करने को ले जन जागरूकता अभियान कनकपुर पंचायत के चेंगाघाट के समीप चलाया गया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. मत्स्य पालन के लिए लोगों को जागरूक करने को ले जन जागरूकता अभियान कनकपुर पंचायत के चेंगाघाट के समीप चलाया गया. जन-जागरण जागरूकता अभियान का नेतृत्व डा अभेद पांडे ( किशनगंज मात्स्यिकी विद्यालय) व मत्स्य पालक सह भाजपा के नेता बिजली सिंह ने किया. इस मौके डा पांडे ने बताया कि मत्स्य पालन अन्य किसी खेती से कैसे ज्यादा लाभदायक है.आज बिहार में नदी,पोखर , संसाधन उपस्थित रहने के बाद भी मछली आहार के लिए पडोसी राज्यों से मंगानी पड़ती है.अन्य खेती के साथ मत्स्य पालन किया जा सकता है.मत्स्य पालन के साथ मोती पालन, बत्तख पालन,पशुपालन, फलदार फलों की खेती भी की जा सकती है.मत्स्य पालन कब और कहां आधुनिक तकनीक से करनी है,जिसकी विस्तृत जानकारी हमारे विभाग से प्राप्त कर सकते हैं. प्रशिक्षण प्राप्त करके किसान कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.मिट्टी,पानी जांच के साथ मत्स्य पालन में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. मत्स्य पालक बिजली सिंह,सह प्राध्यापक भारतेन्दु बिमल ने बताया कि तालाब निर्माण,तालाब जीर्णोद्धार,आर्द्र जल विकास संग अन्य योजनाओं में सरकार द्वारा मत्स्य पालक किसानो को अनुदान दिया जाता है.कृषि ज्ञान वाहन मे लगे टीवी स्क्रीन पर सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कृषि योजनाओं के प्रति किसानो को जागरूक किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन