ePaper

किसान संवाद व पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Updated at : 26 Jul 2024 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
किसान संवाद व पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय,अर्राबाड़ी,किशनगंज द्वारा शुक्रवार को रायपुर ग्राम पंचायत के अर्राबाड़ी गांव में 30 वें किसान संवाद सह पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पोठिया. पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय,अर्राबाड़ी,किशनगंज द्वारा शुक्रवार को रायपुर ग्राम पंचायत के अर्राबाड़ी गांव में 30 वें किसान संवाद सह पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ नीरज कुमार सिंह सह प्रधानाध्यापक एवं विभाग प्रमुख पशु चिकित्सा जैव रसायन ने बताया कि किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय के डीन डॉ.चंद्रहास के दिशा-निर्देश पर किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होना है. पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 25 वैज्ञानिकों एवं छात्रों ने मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर पशुपालकों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर उनसे संवाद किया गया एवं महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों से अवगत कराया गया. पशु चिकित्सा शिविर में 69 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार के बीमारियों जैसे पशु पोषण की समस्या,प्रजनन की समस्या,पशुओं में दूध उत्पादन से संबंधित,गर्भधारण से संबंधित एवं शारीरिक विकास से संबंधित विभिन्न प्रकार के समस्याओं का इलाज किया गया. इस दौरान लगभग 29 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयां,खनिज तत्वों,कृमिनाशक दवा का निःशुल्क वितरण किया गया. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन