ePaper

एक माह से अधिक पुराने मामलों के करें त्वरित निष्पादन : डीएम

Updated at : 03 Feb 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
एक माह से अधिक पुराने मामलों के करें त्वरित निष्पादन : डीएम

एक माह से अधिक पुराने मामलों के करें त्वरित निष्पादन : डीएम

विज्ञापन

डीएम ने कार्य संस्कृति की समीक्षा की : लापरवाहों को चेतावनी, लंबित फाइलों का जल्द होगा निपटारा

किशनगंज. डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीएम ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर एक माह से अधिक समय से लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब सुनिश्चित किया जाए.

फाइलों के संधारण व बायोमेट्रिक हाजिरी पर जोर

समीक्षा के दौरान डीएम ने कर्मियों की कर्म पुस्तिका के संधारण, संचिकाओं के समय पर निर्गमन, और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनिवार्य अनुपालन पर जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विभागों या शाखाओं का अब तक निरीक्षण नहीं हुआ है, वहां जल्द से जल्द निरीक्षण कार्य पूरा किया जाए. साथ ही नीलाम पत्रवाद के मामलों में डाक टिकट व चौकीदारों के माध्यम से तामीला कार्य में तेजी लाने और साक्ष्य सुरक्षित रखने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री की संभावित ””समृद्धि यात्रा”” पर मंथन

बैठक में सीएम की संभावित ””समृद्धि यात्रा”” की तैयारियों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गयी. इसके तहत जनसंवाद कार्यक्रम, हेलीपैड निर्माण, साफ-सफाई व बैठक हॉल की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया. इसके अतिरिक्त, छह फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव की विधि-व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श हुआ. डीएम ने डीडीसी व उप निर्वाचन पदाधिकारी को संयुक्त बैठक कर चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

विभिन्न लंबित मामलों की हुई समीक्षा

डीएम ने एसी-डीसी विपत्र, लोक शिकायत, सेवांत लाभ, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त व मानवाधिकार आयोग से जुड़े लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की संक्षिप्त समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने में देरी न की जाए.

बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी-सह-डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन