परिवार परामर्श केंद्र में 14 मामलों की सुनवाई, चार का हुआ निष्पादन

Updated at : 07 Sep 2024 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र में 14 मामलों की सुनवाई, चार का हुआ निष्पादन

परामर्श केंद्र में कुल 14 मामले आए. जिसमें 4 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया. वहीं बाकी बचे 10 मामलों में अगली तिथि दी गयी.

विज्ञापन

किशनगंज.पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कुल 14 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें वरी मामले निष्पादित किये गये. पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी एव अन्य सदस्यों के द्वारा परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों का निष्पादन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार परामर्श केंद्र में कुल 14 मामले आए. जिसमें 4 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया. वहीं बाकी बचे 10 मामलों में अगली तिथि दी गयी. परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा के मामलों के अलावे दहेज उत्पीड़न और शादी करने के बाद विदाई नहीं ले जाने का मामले सामने आए. राहत संस्था की सचिव फरजाना बेगम ने बताया कि महिला परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों को समाप्त कराया जाता है ताकि सब का जीवन खुशहाल रहे किसी के भी घर में वाद विवाद ना हो. इस दौरान घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गयी और जागरूकता किया गया. उन्होंने बताया कि कई ऐसी महिलाएं थी जो पति इसके प्रताड़ना से परेशान होकर यहां आई थी शादी करने के बाद भी उसे अपने घर ससुराल नहीं ले जा रहे थे. इस कारण महिला बेहद परेशान दिखी और कई तरह के मामला भी आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन