उत्पाद विभाग ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया. सभी चेक पोस्टों पर वाहनों की तलाशी ली गयी. इस दौरान छह लोगों को पकड़ा गया. पांच लोगों को शराब पीने के आरोप में जबकि एक युवक को डेढ़ लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया है. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर उत्पाद थानाध्यक्ष समरजीत कुमार के नेतृत्व में रामपुर, फरिंगोला, देवी चौक, गलगलिया चेक पोस्ट सहित अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है.

राकेश को मिली अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी

किशनगंज. सदर थाना में तैनात अवर निरीक्षक राकेश कुमार को सदर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है. राकेश कुमार 2019 बैच के दारोगा हैं. यह आदेश रविवार से जारी हुआ है. इस पूर्व वे सदर थाना में ही तैनात थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन