उत्पाद विभाग 22 लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग- अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया.
किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग- अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया. इसमें सभी चेक पोस्टों पर वाहनों की तलाशी ली गई. इस दौरान 22 लोगों को शराब पीने व बेचने के आरोप में पकड़ा गया. पकड़े गये लोगों में 19 लोगों को शराब पीने के आरोप में और 3 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर रामपुर, फरिंगोला, देवी चौक,गलगलिया चेक पोस्ट सहित अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए