डॉ श्रीकांत कर्मकार को दी भावभीनी विदाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2024 9:09 PM
मारवाड़ी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में करीब छह वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले बांग्ला विभाग के शिक्षक डॉ. श्रीकांत कर्मकार का चयन बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर किया गया
किशनगंज.मारवाड़ी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में करीब छह वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले बांग्ला विभाग के शिक्षक डॉ. श्रीकांत कर्मकार का चयन बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर किया गया और उनका पदस्थापन तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बांग्ला विभाग में हुआ है. महाविद्यालय परिवार द्वारा सोमवार को डॉ. कर्मकार को भावभीनी विदाई दी गई. प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) संजीव कुमार, प्रो (डॉ) सजल प्रसाद, प्रो (डॉ) गुलरेज़ रौशन रहमान,कुमार साकेत, डॉ. देबाशीष डाँगर, डॉ अश्विनी कुमार, संतोष कुमार, प्रधान लिपिक रविकांत गुंजन,अर्णव लाहिड़ी आदि ने डॉ. श्रीकांत कर्मकार को योग्य शिक्षक के अलावा सौम्य, मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










