डीएलएसए के सचिव ओम शंकर ने डीबीए के अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 14 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार प्रत्येक सप्ताह किया जा रहा है.

विज्ञापन

बैठक में मौजूद डीबीए के अध्यक्ष व महासचिव ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन किशनगंज.व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 14 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार प्रत्येक सप्ताह किया जा रहा है. साथ ही साथ पदाधिकारियों के साथ बैठक भी समय समय पर की जा रही है. मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर के द्वारा अधिवक्तागण के साथ बैठक आहूत की गई. बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास एवं सचिव खाजा मुजीबुर रहमान के साथ-साथ जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी भी उपस्थित थे. सचिव ओम शंकर ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिवक्तागण से सहयोग कि अपेक्षा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन