शराब के नशे में जिला कोषागार पदाधिकारी गिरफ्तार, जमानत

जिला कोषागार पदाधिकारी नरेंद्र राम को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय में पेशी के बाद जुर्माना भरने के बाद उन्हें जमानत मिल गयी.
किशनगंज
.जिला कोषागार पदाधिकारी नरेंद्र राम को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद गुरुवार की दोपहर टीम जिला कोषागार पदाधिकारी के सुभाषपल्ली स्थित आवास पर पहुंची. इसके बाद ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच की गयी. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर उत्पाद थाना लाया गया. इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से पीआर बांड पर जमानत पर मुक्त कर दिया गया. इस कार्यवाही की पुष्टि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




