ePaper

एमएलसी व जदयू के राष्ट्रीय सचिव का जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

Updated at : 25 Oct 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
एमएलसी व जदयू के राष्ट्रीय सचिव का जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

किशनगंज जिला जदयू संगठन के संबंध में विधान पार्षद को विस्तृत जानकारी दी

विज्ञापन

किशनगंज विधान पार्षद सह जदयू राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह का जदयू जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा बुके देकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की मजबूती के लिए जरूरी टिप्स दिए गए. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने किशनगंज जिला जदयू संगठन के संबंध में विधान पार्षद को विस्तृत जानकारी दी और पार्टी कार्यालय पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई के लिए आभार व्यक्त किया. पूर्व विधायक कोचाधामन सह जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाश्मी, पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज अंजुम, जदयू जिला महासचिव सह कार्यालय प्रभारी रियाज अहमद, जदयू जिला सचिव सह कार्यालय प्रभारी नजीब मोहम्मद, युवा जदयू जिलाध्यक्ष इंजिनियर मसूद आलम, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नूर मोहम्मद,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम दास, एडवोकेट सत्य प्रकाश, जदयू जिला उपाध्यक्ष साहिल अनवर, एडवोकेट इंतशार आलम, जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय राम दास, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिकंदर हयात शैली, जदयू नगर अध्यक्ष डा नूर आलम, जदयू कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष दानिश एकबाल, जदयू किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष मो सूफियान सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन