फ्रैंडली वॉलीबॉल मैच में दिघलबैंक की टीम ने एसएसबी को हराया

Updated:
विज्ञापन

सीमावर्ती दिघलबैंक में रविवार को खेल भावना व आपसी सौहार्द का शानदार नज़ारा देखने को मिला

विज्ञापन

दिघलबैंक सीमावर्ती दिघलबैंक में रविवार को खेल भावना व आपसी सौहार्द का शानदार नज़ारा देखने को मिला. सशस्त्र सीमा बल की 12वीं वाहिनी व दिघलबैंक पंचायत टीम के बीच एक दिवसीय दोस्ताना वॉलीबॉल मैच आयोजित हुआ. रोमांचक मुकाबले में दिघलबैंक पंचायत टीम ने एसएसबी को 2-0 से पराजित कर जीत अपने नाम की. यह आयोजन मेरी लाइफ कार्यक्रम के तहत एसएसबी 12वीं वाहिनी की वाय कंपनी, दिघलबैंक कैंप ने किया. इसका उद्देश्य था सीमाई इलाकों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और जवानों के साथ स्थानीय युवाओं के बीच समन्वय को मजबूत करना. मैच के दोनों सेटों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला. एसएसबी के खिलाड़ियों ने दमदार सर्व और स्मैश से मुकाबले को रोमांचक बनाया, वहीं पंचायत टीम ने बेहतरीन तालमेल और संयमित खेल का प्रदर्शन कर सीधे दो सेट जीत लिए. मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार होता है. मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा, थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मुरलीधर झा, हरिनंदन सिंह, मुजाहिद आलम, कप्तान मोहम्मद खैरुल इस्लाम, इजाबुल हक, इस्माइल, मंसूर अली सहित कई अधिकारी, जवान और ग्रामीण मौजूद थे. कार्यक्रम ने खेल के माध्यम से सीमा और समाज के बीच भरोसे की नई रेखा खींच दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन