पशु चिकित्सा महाविद्यालय अर्राबाड़ी ने बालूबाड़ी, हालामाला में किया चिकित्सा शिविर आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 8:46 PM
पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी के द्वारा 48 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन 17 जनवरी को किशनगंज प्रखंड के बालूबाड़ी, हालामाला में किया गया.
पोठिया. पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी के द्वारा 48 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन 17 जनवरी को किशनगंज प्रखंड के बालूबाड़ी, हालामाला में किया गया. इस शिविर की आयोजिका डॉ रिचा अरोड़ा, सहायक प्राध्यापक, पशुचिकित्सा जीव रसायन विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के डीन डॉ चंद्रहास के मार्गदर्शन में किया गया. पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 17 वैज्ञानिकों ने योगदान दिया. इस दौरान लगभग 58 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई. किसान संवाद के माध्यम से पशुओं को अत्यधिक ठंड में बीमारियों से बचाव एवं दूध उत्पादन बनाए रखने के लिए पशुओं को रात्रि के समय खुले आसमान के नीचे ना रखने, पशु आवास को भी टाट से ढक कर रखने, पशुओं को पुराने कंबल या जूट के बोरे से ढकने एवं पीने के लिए गर्म पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की सलाह दी गई. इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 120 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गया एवं गर्मी में आए पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की भी सुविधा प्रदान की गई. शिविर में पशुपालकों को आवश्यक दवाइयाँ, खनिज तत्व और कृमिनाशक दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गई. शिविर में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










