ePaper

डीपीआर के अनुसार सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated at : 31 Jan 2026 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
डीपीआर के अनुसार सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत अंतर्गत पतिलाभाषा सड़क से पोठिया बस्ती सरपंच टोला तक निर्माणाधीन सड़क में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत अंतर्गत पतिलाभाषा सड़क से पोठिया बस्ती सरपंच टोला तक निर्माणाधीन सड़क में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है. नियम को ताक पर रखकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है. लोगों ने बताया कि डीपीआर में यह सड़क पतिलाभाषा पथ से पोठिया बस्ती सरपंच टोला होकर बड़ापोखर नौकट्टा मुख्य सड़क से जुड़ेगा. लेकिन संवेदक द्वारा सड़क का निर्माण दूसरे दिशा में किया जा रहा है. जहां के आदिवासी समुदाय के लोगों ने भी निर्माणाधीन सड़क का विरोध करते हुए कहा कि आदिवासी हाई स्कूल टोले में पंचायत की योजना से पूर्व में ईट सोलिंग कार्य किया गया था. जिसे संवेदक द्वारा उजाड़ कर फेंक दिया गया और निम्न गुणवक्ता का बेड मिसाली निजी जमीन पर बिछा दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि प्रखंड मुख्यालय का एक मात्र बड़ा खेल मैदान इसी गांव में है जहां गांव के बीचों-बीच सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिससें मैदान का वजूद अब खत्म होने जा रहा हैं. ग्रामीण जोएल मुर्मू, कुटु बास्की, विनोद टुडू, पप्पू सोरेन, रवि टुडू ने बताया कि खेल मैदान को नष्ट कर ठीकेदार मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण कर रहे है. जहां सड़क का निर्माण किया जा रहा है वहां आदिवासी समाज का घर और रैयती जमीन है. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी विशाल राज से उक्त सड़क के जांच की मांग की है. पोठिया बस्ती के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण बड़ापोखर नौकट्टा तक होना था. लेकिन ठेकेदार अलग स्थान पर सड़क का निर्माण कर रह कार्य को जैसे तैसे पूरा कर रहे है. प्रखंड प्रमुख शाद मुबारक अली ने बताया कि कार्य प्रारंभ होने के बाद संबधित विभाग के एक भी अधिकारी कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे है. इस कारण संवेदक मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कर रहे है. वरिष्ठ भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने कहा कि पोठिया प्रखंड में एक भी सड़क के निर्माण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हाईस्कूल टोले के आदिवासी समुदाय से सड़क निर्माण में हेरफेर की शिकायत मिली है. इस सम्बंध में वरीय अधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की जायेगी.

क्या कहते है संवेदक

कार्य संवेदिका राधिका कुमारी के प्रतिनिधि देवा महतो ने बताया कि बड़ापोखर नौकट्टा तक सड़क का निर्माण होना था. लेकिन सड़क की स्वीकृति वहां तक नहीं मिली है. विभाग के निर्देश पर हाईस्कूल टोले में कार्य कराया जा रहा है.

विज्ञापन
RAUSHAN BHAGAT

लेखक के बारे में

By RAUSHAN BHAGAT

RAUSHAN BHAGAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन