धोबीपट्टी से होकर गुजरनेवाली सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या 17 में धोबी पट्टी के पास सड़क का निर्माण कार्य बुधवार से शुरु हो गया. मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क वार्ड संख्या 17,15 व 16 से होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के वार्ड संख्या 17 में धोबी पट्टी के पास सड़क का निर्माण कार्य बुधवार से शुरु हो गया. मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क वार्ड संख्या 17,15 व 16 से होकर गुजरेगी. मालूम हो कि उक्त सड़क के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी. इसका निर्माण कार्य शुरु होने से लोगो में खुशी की लहर है. मालूम हो कि कुछ माह पहले सांसद डॉ जावेद आजाद व नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने फीता काटकर इसका निर्माण कार्य का उदघाटन किया था. मिली जानकारी के अनुसार करीब 52 लाख 54 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष सरकार उर्फ टूक टूक दा, पार्षद प्रतिनिधि नौसर नजीरी ने बताया कि सड़क निर्माण से एक बड़ी आबादी को आवाजाही में सहूलियत होगी. वार्ड में विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन