ePaper

ठाकुरगंज में 39 करोड़ की लागत से बाइपास का निर्माण तेज

Updated at : 11 Feb 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंज में 39 करोड़ की लागत से बाइपास का निर्माण तेज

ठाकुरगंज में 39 करोड़ की लागत से बाइपास का निर्माण तेज

विज्ञापन

जाम से मिलेगी मुक्ति. मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य, मुंशीभिट्टा से चांदनी होटल तक पहले चरण में होगा तैयार

ठाकुरगंज. नगर में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ठाकुरगंज बाईपास सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. मुख्यमंत्री की मार्च माह में संभावित यात्रा के पूर्व इस बाईपास सड़क का एक हिस्सा मुंशीभिट्टा कब्रिस्तान से एनएच 327ई चांदनी होटल तक बनाने का निर्देश मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर काफी तेजी देखी जा रही है. बाईपास सड़क निर्माण के लिए गोथरा, कनकपुर व अदरागुड़ी राजस्व ग्रामों से कुल 15 एकड़ 06 डिसमिल 600 वर्ग कड़ी भूमि का अधिग्रहण किया गया है. इस परियोजना को पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल किशनगंज द्वारा पूर्ण किया जा रहा है, जबकि निर्माण का जिम्मा एचएफ मेहता इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है.

साढ़े चार किलोमीटर लंबी होगी सड़क

निर्माण कंपनी के अभियंता सुरजीत कंनर ने बताया कि प्रस्तावित बाइपास सड़क की कुल लंबाई साढ़े चार किलोमीटर है. यह सड़क पटेशरी पंचायत के कटहलडांगी से शुरू होकर मुंशीभिट्ठा कब्रिस्तान के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-327 ई (धर्मकांटा) तक जाएगी. उन्होंने बताया कि परियोजना से जुड़ी सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. पथ निर्माण विभाग द्वारा तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए मार्ग में 10 छोटे-बड़े कलभर्ट का निर्माण होगा, ताकि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो.

व्यापार व परिवहन को मिलेगी नयी गति

विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान किया था. उन्होंने कहा कि बाइपास सड़क के बन जाने से न केवल ठाकुरगंज नगर को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि किशनगंज जिले की यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस सड़क निर्माण से व्यापार, परिवहन व क्षेत्रीय विकास को नयी गति मिलेगी. वर्तमान में नगर के बाजार व मुख्य सड़कों पर लगने वाले भीषण जाम से आम नागरिक, व्यापारी, छात्र व मरीज सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, जिन्हें इस बाइपास से बड़ी राहत मिलने की संभावना है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन