ePaper

कांग्रेस प्रत्याशी डा जावेद आजाद की जीत,जश्न में डूबे महागठबंधन के कार्यकर्ता

Updated at : 04 Jun 2024 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी डा जावेद आजाद की जीत,जश्न में डूबे महागठबंधन के कार्यकर्ता

.किशनगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डा जावेद आजाद की जीत के बाद मंगलवार को मतगणना परिसर के बाहर महागठबंधन के कार्यकर्ता व समर्थकों ने जश्न मनाया.

विज्ञापन

किशनगंज.किशनगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डा जावेद आजाद की जीत के बाद मंगलवार को मतगणना परिसर के बाहर महागठबंधन के कार्यकर्ता व समर्थकों ने जश्न मनाया. बाजार समिति से लेकर पश्चिम पाली चौक तक समर्थकों का हजूम उमड़ पड़ा और एक दूसरे को रंग -गुलाल लगाकर जश्न मनाया. दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जीत की बधाई दी.

कार्यकर्ताओं में जीत के बाद जोश देखते ही बन रहा था

इससे पहले मतगणना केंद्र के बाहर सुबह के समय माहौल ठंडा ही रहा. जदयू और कांग्रेस के नेता चुनाव के नतीजों का कार्यकर्ताओं से पल-पल अपडेट लेते रहे. दोपहर तक जैसे ही तस्वीर साफ होना शुरू हो गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के बाहर जुटना शुरू हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन