जनता दरबार में उमड़े फरियादी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 9:18 PM

विज्ञापन

सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया. सदर थाना में प्रशिक्षु आईएएस सह सीओ प्रद्दुम्न सिंह यादव की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया जिसमें में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे. प्रशिक्षु आईएएस ने बारी- बारी से सबों की समस्याओं को सुना व आवश्यक कार्रवाई की बात कही. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है. अलग- अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ देखी गयी. दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे. जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन