सीओ ने बिना चालान के बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सीओ ने बिना चालान के बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया अंचलाधिकारी मोहित राज ने सोमवार को अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया है. जानकारी के अनुसार छत्तरगाछ मुख्यपथ से रायपुर की ओर बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को पूछताछ के लिए रोका. इस दौरान बालू से संबंधित किसी प्रकार का माइनिंग चालान नही होने पर अंचल अधिकारी मोहित राज ने कार्रवाई की.अंचलाधिकारी मोहित राज ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान छत्तरगाछ के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया. वैध कागजात नही दिखाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर छत्तरगाछ पुलिस कैम्प को सौंपा गया है. खनन विभाग को पत्र लिखा गया है. कहा कि एनजीटी से निर्देश जारी होने के बाद 15 जून से आगामी 15 अक्टूबर तक बंदोबस्त बालूघाटों पर खनन पर रोक लगाई गई है. पोठिया अंचल क्षेत्र में अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है. जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन