बेटी की शादी के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुई पति संग महिला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2025 8:20 PM
रेलवे कॉलोनी में बेटी की शादी के नाम पर दर्जनों महिलाओं से ठगी का मामला समाने आया है. फिलहाल महिला अपने पति के साथ फरार हो चुकी है.
किशनगंज.शहर के रेलवे कॉलोनी में बेटी की शादी के नाम पर दर्जनों महिलाओं से ठगी का मामला समाने आया है. फिलहाल महिला अपने पति के साथ फरार हो चुकी है. दरअसल आरोप है कि वार्ड नंबर 25 स्थित इंटर हाई स्कूल के पास रहने वाली शोभा देवी नाम की महिला ने अपनी बेटी की शादी का हवाला दिया और दर्जनों महिलाओं से करीब 15 से 20 लाख रुपये की किश्त उठवाई और फिर भुगतान से पहले अपने पति मनोज मिश्रा के साथ फरार हो गई. महिलाओं से कई वित्तीय कंपनियों जैसे एस वंदना लोन, संगम लोन, सेटिंग लोन और समस्था बंधन लोन से किश्तें उठवाई. पीड़ित महिलाओं में विमला देवी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी ने एक-एक लाख रुपये, तिलिया देवी ने 1 लाख 75 हजार रुपये, कालो देवी, राधा देवी, मीना देवी और सुमित्रा देवी ने एक-एक लाख रुपये, डोली देवी ने पचास हजार रुपये और पार्वती देवी ने डेढ़ लाख रुपये की किश्त उठाकर शोभा देवी को दिया. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि शोभा देवी ने सभी महिलाओं को वादा किया था कि वह समय पर किश्तों का भुगतान कर देगी. कई पीड़ित महिलाओं को यह भी नहीं पता था कि शोभा देवी दूसरी महिलाओं से भी इसी तरह पैसे ले रही है. जब किश्तों के भुगतान का समय आया तो शोभा देवी और उनका पति दोनों फरार हो गए. बुधवार को पीड़ित महिलाओं ने शोभा देवी के घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह इस मामले में अपने साथ हुए ठगी की शिकायत सदर थाना में शिकायत दर्ज कराएंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










