ठाकुरगंज नाई संघ ने कर्पूरी ठाकुर की 101वी जयंती मनायी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2025 11:29 PM
ठाकुरगंज नाई संघ ने कर्पूरी ठाकुर की 101वी जयंती मनायी
ठाकुरगंज.बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती ठाकुरगंज नाई संघ ने स्टेशन रोड मे संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर की अध्यक्षता में मनायी गयी. सर्वप्रथम श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा कर्पूरी ठाकुर अमर रहें के नारे लगाए गए. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, महान विचारक, कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक समरसता के प्रतीक और गरीब-शोषितों के मसीहा थे. भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न कि उपाधी दी.वें बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं. मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, नाई संघ अध्यक्ष कारी ठाकुर, महामंत्री भोला ठाकुर, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिन्हा, अधिवक्ता कौशल यादव, पार्षद अमित सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, बंगाली ठाकुर, जीतेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, शत्रुघ्न ठाकुर, शिवशंकर ठाकुर, रवि ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, लोजपा नेता किशन बाबू पासवान, राजेश करनानी, चंद्रकांत गौतम, विप्लाव कर्मकार, मनमोहन साह, सपन भट्टाचार्य, सूरज गुप्ता, गौतम शील, विकास ठाकुर, अशोक ठाकुर, गुनाधार सिन्हा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










