ePaper

आम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव

Updated at : 26 Nov 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
आम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा पंचायत के वार्ड संख्या 03 में आम के पेड़ में फंदे से लटका हुआ 13 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद हुआ है.

विज्ञापन

बहादुरगंज. सोमवार की देर रात बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा पंचायत के वार्ड संख्या 03 में आम के पेड़ में फंदे से लटका हुआ 13 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान लाडली पिता जुबेर आलम के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची बहादुरगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी ही थी कि मृतिका के परिजनों की तरफ से शव का पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया गया. परिजनों का कहना था कि मृतिका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. इस बीच परिजन मृतिका के शव को लेकर अपने घर चले गये. घटना के संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बहादुरगंज पंकज कुमार पंथ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन