भाजपाइयों ने किया पौघरोपण

Updated:
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ठाकुरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर पौधरोपण किया. भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह ने जहां अपने निज तालाब के किनारे पौधरोपण किया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ठाकुरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर पौधरोपण किया. भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह ने जहां अपने निज तालाब के किनारे पौधरोपण किया. इस मौके पर मयंक सिंह, सूजन, हरी प्रसाद, सिराजुद्दीन, रंजीत यादव, जीतू यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे. वहीं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुवावाई कन्या मध्य विद्यालय में फलदार पौधे लगाये और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा महामंत्री देवाशीष विश्वास,सनी झा, राहुल पासवान, चंद्रकांत गौतम, हरीश कुमार मौजूद थे. दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया की देश को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचाने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री ने ””एक पेड़ मां के नाम”” लगाने का अभिनव आह्वान किया है. इसी श्रृंखला में गुरुवार को ठाकुरगंज में पौधे लगाये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन