जिलेबिया मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक फिसली, युवक गंभीर रूप से घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सहदुल रहमान बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क दुर्घटना हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि युवक के पैर में गंभीर चोट लग गई और वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा.
ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:
आपके शहर में
किशनगंज: जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिलेबिया मोड़ के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान पाठामारी निवासी सहदुल रहमान के रूप में हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सहदुल रहमान बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क दुर्घटना हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि युवक के पैर में गंभीर चोट लग गई और वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा.
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं स्थानीय लोगों ने जिलेबिया मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए