चकन्द्रा में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

नारी उत्थान को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के अलता कमलपुर शाखा कि ओर से प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत के सिंघिया चकनदरा में ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया.

विज्ञापन

कोचाधामन. नारी उत्थान को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के अलता कमलपुर शाखा कि ओर से प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत के सिंघिया चकनदरा में ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया. ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैंक आफ बड़ौदा शाखा अलता कमलपुर के सौजन्य से एसएचजी हेल्प ग्रुप के लिए ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है. इसके माध्यम से जीविका समूह की महिलाएं बैंक से जुड़े सभी कार्यों को करेंगे. इसके लिए अंजूम आरा को बैंक सखी नियुक्त किया गया है. ग्राहक सेवा केंद्र से क्षेत्र के लोग लाभांवित होंगे. इस मौके पर बैंक कर्मी प्रिंस कुमार,अजय कुमार, मनोज राय,बीसी भूवनेश्वर कुमार झा,मु साहिल, इंतजार आलम,सिकंदर आलम,मंसूर आलम सरफराज आलम,मु सुभान,ग्रामीण मु रज्जाक,नूर बाबर आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन