डीजे पर रोक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2025 8:12 PM

विज्ञापन

डीजे पर रोक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन

टेढ़ागाछ.थाना परिसर में शनिवार को शब-ए- बारात एवं सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने की बात कही गई है. इस दौरान डीजे व अश्लील गाने बजाने पर रोक लगायी गयी . बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना अध्यक्ष मोहम्मद इज़हार आलम ने लोगों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने पूजा समितियों और उनके कार्यकर्ताओं को सजग रहने को कहा है. बीडीओ अजय कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. सीओ शशि कुमार ने कहा कि प्रशासन असामाजिक तत्वों पर की पैनी नजर रखेगा. पूजा पंडाल में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मोहम्मद इज़हार आलम, सीओ शशि कुमार, बीडीओ अजय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष रितेश कुमार, दरोगा धीरज कुमार,जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल समसी, प्रमुख प्रतिनिधि तौसीफ आलम, पूर्व जिला पार्षद शौकत अली, पूर्व प्रमुख आसिफ रहमान,समाज सेवी मुस्ताक आलम,हसनैन रज़ा, मुखिया संघ के अध्यक्ष तसनीम अतहर, अबू बकर, समिति सदस्य इस्माइल आज़ाद, सरपंच नौशाद आलम, कैलाश बोसाक, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, उप मुखिया असर जहाँ,, नौबहार नाज़िर, नफीस हैदर के साथ जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन