बाबा गणिनाथ महोत्सव आज,तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन

पूरे जिला समेत पश्चिम बंगाल और नेपाल से भी जुटेंगे श्रद्धालु.-श्री दिगंबर जैन भवन में होगा कार्यक्रम

विज्ञापन

-तैयारियां अंतिम चरण में – पूरे जिला समेत पश्चिम बंगाल और नेपाल से भी जुटेंगे श्रद्धालु. -श्री दिगंबर जैन भवन में होगा कार्यक्रम -कुल देवता के पूजा की तैयारियों में जुटा कानू समुदाय किशनगंज गणिनाथ बाबा गोविंद जी पूजनोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है.कार्यक्रम की सफलता को लेकर बाबा गणिनाथ गोविंद जी पूजा समिति के सदस्य काफी सक्रिय हैं.गौरतलब है कि हर साल की भांति इस साल भी कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी के पूजनोत्सव पूरे विधि-विधान के साथ आज शनिवार सात सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में संपन्न होगी जिसमें पूरे जिले के अलावे पश्चिम बंगाल और नेपाल सहित अन्य जिलों से स्वजातीय एवं श्रद्धालुओं का आगमन होगा.इसके लिए पूजा स्थल को सजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है.पूजा अर्चना और स्वजातीय मिलन समारोह में पूरे जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग जमा होते हैं.महोत्सव के आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्य काफी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन