ePaper

शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयुष मध्य प्रदेश रवाना

Updated at : 14 Nov 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयुष मध्य प्रदेश रवाना

17 नवंबर से पंडित रामलाल शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश में होगा प्रतियोगिता

विज्ञापन

किशनगंज. आगामी 17 नवंबर से पंडित रामलाल शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश में अंडर -17 आयुवर्ग की राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ हो रही है, जिसका समापन 21 नवंबर को होगा. विद्यालय-स्तर में देश की इस सर्वोच्च शतरंज प्रतियोगिता में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिले के खिलाड़ी आयुष कुमार गुरुवार को अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. इसकी जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा संघ के लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के प्रमुख व खिलाड़ी के निजी कोच कमल कर्मकार ने दी. उन्होंने बताया कि डुमरिया निवासी शिव कुमार सिंह व श्रीमती अंजू सिंह के पुत्र तथा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वर्ग 9 के छात्र आयुष विगत 17 अक्टूबर को अपने जिले में ही संपन्न की गई राज्य-स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन बनकर अपने जिले का गौरव बढ़ाया था. इस योग्यता के आधार पर इन्होंने राष्ट्रीय-स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता अर्जित की. इस प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करने के लिए जिला पदाधिकारी-सह-संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा-सह-संघ के मुख्य संरक्षक प्रह्लाद कुमार, उपाध्यक्ष कमल मित्तल, उदय शंकर दुबे, राकेश जैन, मोहम्मद कलीमुद्दीन, विमल मित्तल, डॉक्टर एम आलम, मनोज गट्टानी,अंकित अग्रवाल, शिफा सैयद हफीज, विनीत अग्रवाल, दीप कुमार, सुनील कुमार जैन, आलोक कुमार, रवि राय, डॉक्टर शेखर जालन, आसिफ इकबाल, सुनील कुमार अग्रवाल, मनीष कासलीवाल, डॉक्टर एम एम हैदर, मुनव्वर रिजवी सहित दर्जनों अन्य पदाधिकारियों ने आयुष को अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रदान की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन