ट्रक से मवेशी उतारने और दूसरे जगह भेजने को ले तस्करों के बीचे कहासुनी, जिप सदस्य ने पुलिस को दी सूचना

Updated:
विज्ञापन

खंड के डेरामारी पंचायत के डेमार्केट में शुक्रवार की देर रात हरियाणा नंबर की एक ट्रक से मवेशी खाली करने के बाद इंट्री माफिया एवं पशु तस्करों के दो गुटों के बीच आपस में तू-तू मैं-मैं हो गई.

विज्ञापन

कोचाधामन .प्रखंड के डेरामारी पंचायत के डेमार्केट में शुक्रवार की देर रात हरियाणा नंबर की एक ट्रक से मवेशी खाली करने के बाद इंट्री माफिया एवं पशु तस्करों के दो गुटों के बीच आपस में तू-तू मैं-मैं हो गई.सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी. जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने कहा कि शुक्रवार की देर रात डेरामारी डेमार्केट में मवेशी से लदा ट्रक संख्या एचआर 68 बी 1683 को खाली कराया गया. ट्रक में 18 गाये और 12 बछड़े लदे थे. ट्रक खाली कराते समय बजरंग दल के लोग भी यहां पहुंचे थे. इसके बाद इंट्री एवं पशु तस्करी से जुड़े दो गुटों में तू-तू मैं-मैं हो गई. जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने कहा कि बीते कई महीनों से डेरामारी डेमार्केट में रात के अंधेरे में मवेशियों को एक वाहन से उतारा जाता है और फिर दूसरे वाहन से अन्य जगहों पर भेजा जाता है.वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष राजा ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन