आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव पंचायत के वॉर्ड संख्या 07 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई
किशनगंज. ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव पंचायत के वॉर्ड संख्या 07 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी, सहायिका व अन्य लोग अपने हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहे थे. जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे मतदान से, अब जागो प्यारे, मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसी स्लोगन लिखा था.महिला पर्यवेक्षिका नीतू कुमारी ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है.भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभानी है. देश के हर नागरिक जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गया हो वे सभी 26 अप्रैल को अपना मतदान जरूर करें. अग्निशमन सप्ताह के छठे दिन कोचिंग संस्थानों में छात्रों को आग से बचाव के दिये टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




