बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 11:24 PM

विज्ञापन

ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के लोधा गांव में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को दोपहर 12 बजे तक बंद पाया गया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज . ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के लोधा गांव में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को दोपहर 12 बजे तक बंद पाया गया. केंद्र संख्या 48 के बाहर बच्चे सहायिका और सेविकाओं के आने और गेट खुलने का इंतजार करते रहे. बच्चों ने बताया कि उन्हें केंद्र पर बहुत कम पढ़ने को मिलता है और कई बार तो केंद्र खुलता ही नहीं है. इस अनियमितता से उनकी पढ़ाई और पोषण दोनों प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह आंगनबाड़ी केंद्र लंबे समय से अनियमित रूप से संचालित हो रहा है. केंद्र की सेविका के रिटायर होने के बाद नई बहाली नहीं होने के कारण केंद्र की हालत बिगड़ गयी है. सहायिका कभी केंद्र पर आती है कभी नहीं. इस मामले में केंद्र से संबंधित महिला पर्यवेक्षक से संपर्क नहीं हो पाया. इस मामले में सीडीपीओ अनीता कुमारी से जब संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उक्त केंद्र की सेविका के रिटायर होने के बाद समीप के दूसरे केंद्र की सेविका को इस केंद्र से अटैच किया गया है. सहायिका के शनिवार और सोमवार को केंद्र नहीं खोले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें इस लोधा गांव में मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन