दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में किशनगंज के 12 यात्री कर रहे थे सफर, सभी सुरक्षित

Updated at : 17 Jun 2024 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में किशनगंज के 12 यात्री कर रहे थे सफर, सभी सुरक्षित

दुर्घटनाग्रस्त कंचनजंघा ट्रेन को लेकर किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जानकारी देने के लिए रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क बनाया गया था.

विज्ञापन

किशनगंज.दुर्घटनाग्रस्त कंचनजंघा ट्रेन को लेकर किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जानकारी देने के लिए रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क बनाया गया था. हेल्प डेस्क में यात्रियों के परिजनों को यात्रियों की जानकारी के साथ साथ कई ट्रेनों के डाईवर्ट रूट की जानकारी दी जा रही थी. हेल्प डेस्क में सिटीआई इंचार्ज विवेक कुमार गुप्ता लगातार फोन पर और वहाँ पहुंचे परिजनों को जानकारी दे रहे थे. रिजर्वेशन सूची के अनुसार कंचनजंगा एक्सप्रेस में 12 यात्री किशनगंज तक की यात्रा कर रहे थे. दीपांकर दास (42 वर्ष) गुवाहाटी से किशनगंज, दीप केसरी (30 वर्ष) गुवाहाटी से किशनगंज, पूजा केसरी (उम्र 28) गुवाहाटी से किशनगंज, दिपेंदु भौमिक (उम्र 33) अगरतला से किशनगंज, प्रसनजीत देव (उम्र 47) गुवाहाटी से किशनगंज, माधवी देव (उम्र 75) गुवाहाटी से किशनगंज, दिलीप चौहान (उम्र 45) धर्मनगर से किशनगंज, सुबीर सील (उम्र 60) धर्मनगर से किशनगंज, प्रशंता दास (उम्र 39) अगरतला से किशनगंज की यात्रा कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन