बाइक चोरी मामले का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित मोतीबाग निवासी आकाश कुमार साहा है. दरअसल 11 नवंबर को नेमचंद रोड में एक मॉल के पास एक व्यक्ति बाइक लगाकर अंदर कुछ कार्य से गया. बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ अनुसंधान शुरू किया और मॉल के पास लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपित की पहचान की गयी और आरोपित के घर भी छापेमारी की. उस वक्त छापेमारी से पूर्व ही आरोपित युवक आकाश फरार हो गया था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. शनिवार को पुलिस को आरोपित की सूचना मिलते ही उसे दबोच लिया. मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है. टीम में अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, अवर निरीक्षक अंकित कुमार शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन