कॉलेज की समस्याओं को ले एबीवीपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
कॉलेज की समस्याओं को ले एबीवीपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अमित मंडल ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को एक मांग-पत्र सौंपा है

विज्ञापन

किशनगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अमित मंडल ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को एक मांग-पत्र सौंपा है. इस ज्ञापन के माध्यम से जिले के कॉलेजों, विशेषकर मारवाड़ी कॉलेज की ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है. मांगपत्र में बीएड कोर्स शुरू करने की मांग, मारवाड़ी कॉलेज की जमीन पर भू माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराने, कॉलेज में पिछले पांच वर्षों से बंद पड़े गृह-विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, संगीत और वाणिज्य संकाय की सारे विषयों की पढ़ाई दोबारा शुरू करने की मांग की गई है ताकि छात्रों को बाहर न जाना पड़े. साथ ही नामांकन इत्यादि के नाम पर छात्र-छात्राओं को लूटने-खसोटने व महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में भी राज्यपाल से शिकायत की गयी. अमित कुमार मंडल (विभाग संयोजक) ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में है. इस पर राज्यपाल ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन