दो सड़कों का किया विधायक ने किया शिलान्यास, कहा क्षेत्र में सड़कों का बिछेगा जाल.

Updated:
विज्ञापन

गोवा वाले कब्रिस्तान तक 3.20 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा,

विज्ञापन

दिघलबैंक शुक्रवार को दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल–II, किशनगंज द्वारा निर्मित दो महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जदयू विधायक श्री गोपाल कुमार अग्रवाल ने अपने कर-कमलों से दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया. पहली योजना के तहत एल 25 पदमपुर से चमन बाग कट्टा तक 2.05 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ, जिसकी प्राक्कलित राशि 2.02 करोड़ रुपये है. यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे संपन्न हुआ. दूसरी योजना इस्लामुद्दीन इकराम मलिक रोड से चैनल कामत होते हुए गोवा वाले कब्रिस्तान तक 3.20 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 3.07 करोड़ रुपये निर्धारित है. इसका शिलान्यास दोपहर 12:15 बजे किया गया. इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि दिघलबैंक क्षेत्र में सड़कों का मजबूत जाल बिछाया जाएगा. सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं, और हमारी प्राथमिकता हर गांव को बेहतर संपर्क मार्ग से जोड़ना है.उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं. शिलान्यास के बाद विधायक श्री अग्रवाल ने हरूवाडंगा निवासी कृष्ण प्रसाद सिंह के आवास पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया.इसके बाद सभी ने सामूहिक भोजन किया. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रामप्रसाद सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह, विष्णुकांत झा (प्रखंड विधायक प्रभारी, दिघलबैंक) सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे. लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन