होली खेलने के दौरान आपस में हुई मारपीट
शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित मुढीबस्ती में होली पर्व के दौरान बुधवार को आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई
किशनगंज शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित मुढीबस्ती में होली पर्व के दौरान बुधवार को आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई. रंग-गुलाल के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद हाथापाई में बदल गया. इस घटना कुछ लोग घायल हुए. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शांति बहाल किया गया. मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन मूढीबस्ती में स्थानीय लोग होली मना रहे थे. शुरुआत में माहौल सौहार्दपूर्ण था, लेकिन कुछ युवकों के बीच पुरानी रंजिश या रंग लगाने को लेकर बहस शुरू हो गई. तब तक आसपास के लोग जमा हो गए घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज थाना की पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए