नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद नाबालिग आरोपित को निरुद्ध किया गया है.

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिसमें आरोपित भी 16 वर्षीय नाबालिग है. घटना 22 जनवरी की है. बताया जाता है कि बच्ची के इलाज व पंचायती के कारण घटना की प्राथमिकी शनिवार को दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद नाबालिग आरोपित को निरुद्ध किया गया है. घटना को लेकर बच्ची के मां के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 जनवरी की शाम को बच्ची घर के पीछे बगीचे में खेल रही थी. तभी आरोपित नाबालिग ने बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची जब घर लौटी, तब परिजनों के पास रोने लगी. बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा है. शुरुआत में बच्ची ने आरोपि का नाम नहीं बता पा रही थी. बच्ची को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया. इस बीच बच्ची अपने किसी रिश्तेदार के पास से लौट रही थी. तभी उसने आरोपित नाबालिग को रास्ते में देखा और बच्ची ने अपनी मां को आरोपित नाबालिग के बारे में बताया. इधर बच्ची की हालत बिगड़ने पर बच्ची को 31 जनवरी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बच्ची के इलाज के दौरान घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित नाबालिग को पकड़ लिया. मामले को लेकर पूर्व में पंचायत होने की बात भी कही जा रही है. सदर अस्पताल में बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है. एसपी संतोष कुमार ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं आरोपित भी नाबालिग है और उसे निरुद्ध किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन