सड़क पर पसरा कोहरा. कोहरे में बीती रात, दिन में चमका सूरज

Published at :15 Dec 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर पसरा कोहरा. कोहरे में बीती रात, दिन में चमका सूरज

किशनगंज : सूरज की तपिश ने बुधवार को भी ठंड को काबू में रखा. तड़के सुबह कोहरे के बाद आठ बजे से सूरज की किरणें धरती पर फैल गयी. मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन तक और कोहरा छाये रहने के आसार जताये हैं. इसके बाद दिन में आसमान साफ रहेगा और रात में ठंड बढ़ेगी. […]

विज्ञापन

किशनगंज : सूरज की तपिश ने बुधवार को भी ठंड को काबू में रखा. तड़के सुबह कोहरे के बाद आठ बजे से सूरज की किरणें धरती पर फैल गयी. मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन तक और कोहरा छाये रहने के आसार जताये हैं. इसके बाद दिन में आसमान साफ रहेगा और रात में ठंड बढ़ेगी. पिछले दो दिनों से कोहरा का प्रकोप अपेक्षाकृत कम है.

मंगलवार की रात ठिठुरन रही और तड़के सुबह से रात तक घना कोहरा छाया रहा. लेकिन बुधवार को आठ बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया. सूरज की किरणों की तीव्रता दिन के परवान चढ़ने के साथ और बढ़ती गयी. दोपहर में तो लोग हाफ स्वेटर में घूमते नजर आये. शाम होने के बाद ठंड तो रही लेकिन कोहरा नहीं रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन