ठाकुरगंज प्रखंड में मतदान कल

ठाकुरगंज : ठाकुरगंज प्रखंड के 153543 मतदाता शनिवार को गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे़ 22 पंचायत वाले ठाकुरगंज प्रखंड के तीन जिला पार्षद, 22 मुखिया एवं सरपंच, 31 पंचायत समति के अलावे वार्ड सदस्यों एवं पंचों के लिए मतदान होगा़ गुरूवार को प्रचार बंद होने के बाद उम्मीदवार डोर टू डोर कैंपिन […]
ठाकुरगंज : ठाकुरगंज प्रखंड के 153543 मतदाता शनिवार को गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे़ 22 पंचायत वाले ठाकुरगंज प्रखंड के तीन जिला पार्षद, 22 मुखिया एवं सरपंच, 31 पंचायत समति के अलावे वार्ड सदस्यों एवं पंचों के लिए मतदान होगा़ गुरूवार को प्रचार बंद होने के बाद उम्मीदवार डोर टू डोर कैंपिन करके मतदाताओं काे रिझाने के लिए अंतिम प्रयास में लग गये है़ प्रशासन भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए कमर कस चुका है़
प्रखंड के 313 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान के लिए गुरूवार से मतदान सामग्री बांटने का कार्य भी शुरू हो गया़ उच्च विद्यालय परिसर में बनाये गये वितरण केंद्र से मतदान कर्मियों को सामग्री का वितरण किया गया़ इस दौरान वरीय उपसमाहर्ता रमाशंकर, महिला प्रसार पदाधिकारी मंजू मिश्रा तैनात दिखी़ बताते चले कि प्रखंड में विभिन्न 22 पंचयतों में होने वाले चुनाव में मुखिया पद के लिए 148 उम्मीदवार, सरपंच पद के लिए 125, तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए खड़े 212 उम्मीदवार के भाग्य का फेसला शनिवार को होना है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




