पैक्स के चुनाव को ले 75 लोगों ने कटवाया एनआर

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड में पैक्स के चुनाव को लेकर सरगर्मी जोरो पर है. मंगलवार को बड़ी संख्या में एनआर कटवाने उम्मीदवार प्रखंड मुख्यालय पहुंचे.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. प्रखंड में पैक्स के चुनाव को लेकर सरगर्मी जोरो पर है. मंगलवार को बड़ी संख्या में एनआर कटवाने उम्मीदवार प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया की अब तक 75 लोगो ने एनआर कटवाया है. बताते चले अध्यक्ष पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए अध्यक्ष पद व सदस्य पद के लिए भी एक हजार रुपये का नामांकन रसीद कटाना होगा. महिलाओं को अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 500 रुपये का ही एनआर कटाना होगा. इसी प्रकार, पिछड़ा वर्ग को अध्यक्ष पद के लिए 500, एससी पुरुष व महिला अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 500 रुपये का एनआर कटाना होगा. बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि 11, 12 तथा 13 नवंबर को नामांकन होगा. वही मतदान 26 नवंबर को तथा काउंटिंग 27 नवंबर को होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन