रबी अभियान व उपादन वितरण शिविर को ले प्रशिक्षण शिविर

Published at :23 Nov 2015 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
रबी अभियान व उपादन वितरण शिविर को ले प्रशिक्षण शिविर

ठाकुरगंज : प्रखंड स्तरीय रबी अभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम 2015 के तहत रविवार को किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गनौर पासवान ने किया. वहीं इस दौरान सहायक अनुसंधान पदाधिकारी किशनगंज नंद किशोर यादव, कृषि वैज्ञानिक डा नीरज प्रकाश, कार्यक्रम समन्वयक डा केएम सिंह, सीओ मो […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : प्रखंड स्तरीय रबी अभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम 2015 के तहत रविवार को किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गनौर पासवान ने किया.

वहीं इस दौरान सहायक अनुसंधान पदाधिकारी किशनगंज नंद किशोर यादव, कृषि वैज्ञानिक डा नीरज प्रकाश, कार्यक्रम समन्वयक डा केएम सिंह, सीओ मो इस्माइल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम कुमार पासवान व आत्मा अध्यक्ष मो एहसानुल मौजूद थे. इस मौके पर किसानों को रबी फसल के संबंध में कई जानकारियां कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी गयी.

हालांकि कार्यक्रम में किसानों की उपस्थिति नाम मात्र ही दिखी. सामुदायिक भवन के हॉल में कृषि सलाहकार की मौजूदगी से भीड़ भाड़ दिख रही थी.

इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डा नीरज प्रकाश ने बताया कि फसल व पौधो को पंक्तिबद्ध लगाना चाहिए. इस तरीके से लगाने पर प्रचुर मात्रा में हवा व धूप मिलती है तथा पौधे का विकास तेजी से होता है. बीडीओ गनौर पासवान ने कृषि समन्वयकों एवं किसान सलाहकारों को उपादान कीट के वितरण में पारदर्शिता बरतने की सलाह दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन