माता का दरबार सजा, महाअष्टमी आज

Published at :20 Oct 2015 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
माता का दरबार सजा, महाअष्टमी आज

किशनगंज : सप्तमी पूजा को शहर के सभी दुर्गा स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर दी गयी. श्रद्धालुओं के पूजन के लिए माता के दरबार का पट खोल दिया गया. पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा शहर श्रद्धा, भक्ति व आराधना में डूबा है. संधि पूजन व निशा […]

विज्ञापन

किशनगंज : सप्तमी पूजा को शहर के सभी दुर्गा स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर दी गयी. श्रद्धालुओं के पूजन के लिए माता के दरबार का पट खोल दिया गया. पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा शहर श्रद्धा, भक्ति व आराधना में डूबा है. संधि पूजन व निशा पूजन होगा.

शहर के विभिन्न दुर्गा स्थानों बड़ी कोठी, शीतला मंदिर, मनोरंजन क्लब, खगड़ा, रौलबा, डुमरिया, धरमगंज आदि स्थानों पर सप्तमी पूजा पर प्राण प्रतिष्ठा के साथ पट खोल दिया गया. शीतला मंदिर और डे मार्केट, सुभाषपल्ली, मिल्लनपल्ली और लाइपाड़ा में प्रात: प्राण प्रतिष्ठा बांग्ला विधि-विधान से कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन