ePaper

39 पैकेट में 246 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 27 Feb 2026 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
39 पैकेट में 246 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर असम नंबर के ट्रक से गलगलिया के रास्ते छिपाकर लाये जा रहे मादक पदार्थ को जब्त किया गया

विज्ञापन

– ट्रक पर लदे सिमेंट के बैग के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था असम से अररिया की ओर गांजा गलगलिया गुप्त सूचना के आधार पर असम नंबर के ट्रक से गलगलिया के रास्ते छिपाकर लाये जा रहे मादक पदार्थ को जब्त किया गया. ट्रक को अररिया के तरफ जाना था. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में और एसडीपीओ -2 ठाकुरगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गलगलिया राकेश कुमार और गलगलिया थाना की पुलिस पदाधिकारियों कि एक टीम गठित कि गयी. थानाध्यक्ष गलगलिया गश्ती दल व चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त मधनिषेध टीम और मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर बंगाल की तरफ से आने वाली सभी वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी. इसी क्रम में एक असम नंबर ट्रक को रोका गया जिसमें उपर से सीमेंट लदा हुआ दिखाई दिया. चालक से पूछ-ताछ करने पर संदेह हुआ तो प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रक की सघन तलाशी ली गयी तो सीमेंट के नीचे ट्रक में विशेष रूप से बनाये गये तहखाने से छुपाकर रखा गया 39 पैकेट में कुल 246 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसका अनुमानित कीमत एक करोड़ तेईस लाख है.चालक व सह-चालक गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चालक मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना के अंतर्गत पिपरौलिया गांव के मो जामिल के पुत्र इम्तियाज बताया जा रहा है. वहीं गिरफ्तार सह-चालक मधुबनी के फुलपरास थाना अंतर्गत रामनगर गांव के रामबहादुर ठाकुर के पुत्र विजय कुमार के रुप में की गयी है. इस अभियान में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सअनि छबिला हाजरा, बीएचओ तरुण कुमार, रामानंद कुमार, चालकअअशोक कुमार, गलगलिया थाना मद्यनिषेध टीम गलगलिया चेक पोस्ट, डीआईयू टीम ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन