जमीन कब्जाने के नाम पर 20 लाख की रंगदारी, दो आरोपित दबोचे गए

Updated:
विज्ञापन

जमीन कब्जाने के नाम पर 20 लाख की रंगदारी, दो आरोपित दबोचे गए

विज्ञापन

झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, टाउन थाना की पुलिस ने फरिंगगोड़ा से की गिरफ्तारी

किशनगंज. शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन पर कब्जा दिलाने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित जितेंद्र कुमार बोथरा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरिंगगोड़ा निवासी सलीम व मुख्तार उर्फ कैरी के रूप में हुई है.

जमीन खरीदते ही शुरू हुआ प्रताड़ना का खेल

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जितेंद्र कुमार बोथरा ने फरिंगगोड़ा इलाके में एक जमीन खरीदी थी. जमीन की रजिस्ट्री के बाद से ही आरोपित सलीम, नूर कलाम, मुख्तार उर्फ कैलु व उनके अन्य साथी पीड़ित को परेशान करने लगे. आरोपितों का कहना था कि अगर उसे अपनी जमीन पर शांति से कब्जा चाहिए, तो उन्हें 20 लाख रुपये की रंगदारी देनी होगी. रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने उसे गंभीर आपराधिक मुकदमों में फंसा देने की धमकी भी दी थी.

मारपीट व जनता दरबार की विफलता

पीड़ित ने बताया कि जब भी वह अपनी जमीन पर काम कराने या निरीक्षण करने जाता, आरोपित व उनके साथी उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते थे. इस विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व में जनता दरबार में भी गुहार लगायी थी. मामले की सुनवाई हुई थी. बावजूद इसके, आरोपियों के हौसले बुलंद रहे व स्थिति जस की तस बनी रही.

रविवार को मारपीट के दौरान पुलिस ने दबोचा

रविवार को एक बार फिर आरोपितों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट व बदसलूकी की. इसकी सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व घेराबंदी कर दो मुख्य आरोपिताें को रंगे हाथ धर दबोचा. पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि रंगदारी व जमीन माफियागिरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन