14.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए सिंघीया कुलामनीचौक पर उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

किशनगंज. उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए सिंघीया कुलामनीचौक पर उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक चालक को रोक कर जांच की गयी. जांच के दौरान बाइक पर लटके एक झोले से 14.625 लीटर बिदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक बाइक पर शराब तस्कर विदेशी शराब लेकर बंगाल से बेलवा की ओर जा रहा था जिसे हम लोगों ने धर दबोचा. शराब तस्कर का नाम बिनोद राम टेंगर मारी बेलवा का रहने वाला है. आगे उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए तस्कर स्वास्थ्य जांच कराकर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन