पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित दीनदयाल
Updated at : 12 Feb 2020 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : मंगलवार को नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गयी. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया. इस दौरान पार्टी के सुनील सिद्धार्थ ने पंडित दीनदयाल को एकात्म मानववाद का प्रणेता बताया. कार्यक्रम की […]
विज्ञापन
किशनगंज : मंगलवार को नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गयी. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया. इस दौरान पार्टी के सुनील सिद्धार्थ ने पंडित दीनदयाल को एकात्म मानववाद का प्रणेता बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रभारी पंकज कुमार मानू ने की.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इनके कृतित्व, व्यक्तित्व और प्रचारकीय जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए उन्हें ‘एकात्म मानववाद’ का मसीहा बताया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल अपने जीवनकाल में कश्मीर आंदोलन, किसान मजदूरों की मोर्चा सहित विभिन्न समस्याओं के संबंध में भारतीय अर्थनीति को विकास की नई दिशा एकात्म मानववाद के रूप में दी है.
पंकज कुमार मानू ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन राष्ट्रहित एवं गरीबों के उत्थान में समर्पित कर दिया. इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर इनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.
मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष रतिराम स्वर्णकार, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता जय किशन प्रसाद, पूर्व महामंत्री पवन सेन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष साहा, मनोज तिवारी, गगनदीप सिंह, दुर्गा कुमारी, लता कुमारी, चंदन एवं विशाल स्वर्णकार के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
समर्पण दिवस के रूप में भाजपा ने मनायी पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि
गलगालिया. भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवानंद भवन में अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पथ-प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया. जिसकी अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने की. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई.
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तैल चित्र पर दीपप्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव गुप्ता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सिपाही यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, भाजपा युवा नेता अमित सिन्हा, जिला माहमंत्री तरुण सिंह, भाजपा नेता राजेश करनानी, अनिल महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में हुआ था.
उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, जो नगला चंद्रभान फरह, मथुरा के निवासी थे। 1967 तक उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे. 1967 में कालीकट अधिवेशन में उपाध्याय भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. वह मात्र 43 दिन जनसंघ के अध्यक्ष रहे.
11 फरवरी 1968 की रात्रि में मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या हो गयी. उनकी हत्या से पूरा देश शोक में डूब गया. उपाध्याय समाज अंतिम व्यक्ति तक को हर लाभ दिलाने का पक्षधर थे. कार्यक्रम में मुखिया सुदाम पहान, ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रदीप जैन, नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, विजय शर्मा, भरत महतो, पुष्पराज सिंह, दया सिंह, अमृत मंडल, तेलता राय, प्रदीप साह, गणेश सिन्हा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




