नप कार्यपालक पदाधिकारी व बाबुओं के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

किशनगंज : शहर के विकास के लिए जिम्मेदार पद पर बैठे कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नप पार्षदों ने नगर परिषद के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये. धरना पर बैठे वार्ड पार्षद मो कलीकुद्दीन,देवेन यादव, सुशांत कुमार दास, मनोज हासंदा, ताहिरा खातून, शहनाज बेगम, विजय देव, उतम झा, सन्नो देवी गट्टानी आदि ने कहा […]
विज्ञापन
किशनगंज : शहर के विकास के लिए जिम्मेदार पद पर बैठे कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नप पार्षदों ने नगर परिषद के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये. धरना पर बैठे वार्ड पार्षद मो कलीकुद्दीन,देवेन यादव, सुशांत कुमार दास, मनोज हासंदा, ताहिरा खातून, शहनाज बेगम, विजय देव, उतम झा, सन्नो देवी गट्टानी आदि ने कहा कि शहर में विकास कार्य अवरूद्ध है.
साथ ही साथ शहर की सफाई नहीं होने से लोग नाक पर रूमाल रखकर आने-जाने को विवश है. कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से पार्षद ही नहीं बल्कि सफाई कर्मी भी परेशान है.
नगरवासियों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है. पार्षदों ने नप कार्यपालक पदाधिकारी और नप के बाबूओं पर सुनवाई न करने और मनमाने तरीके से कार्यालय चलाने का आरोप पार्षदों ने लगाया है.
पार्षदों ने साफ शब्दों में कहा कि वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी स्थापना काल से ही शहर का विकास रूप सा गया है. किशनगंज नगर परिषद में पार्षदों का सुनने वाला कोई नहीं है. पार्षदों ने कहा कि जब तक कार्यपालक पदाधिकारी का तबादला नहीं होता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
नप कार्यपालक पदाधिकारी व बाबू के कार्यशैली से परेशान वार्ड 25 के पार्षद ने सौंपा इस्तीफा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व कार्यालय के बाबूओं के कार्यशैली से आजीज आकर वार्ड संख्या 25 के पार्षद उतम कुमार झा उर्फ बौआ झा ने जिलाधिकारी और नप कार्यपालक पदाधिकारी को इस्तीफा सौंप दिया है. पार्षद ने झा ने कहा कि बिना नजराना के नप कार्यालय में कोई काम नहीं होता है. पार्षदों की कोई अहमियत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और बाबूओं के पास नहीं है.
झा ने कहा कि गत फरवरी से नगर परिषद में न तो बोर्ड की बैठक हुई है और न ही कोई योजना ही पास हुई है. उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 25 में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है. साथ-साथ ही वार्ड की सफाई भी नहीं की जाती है. अब मुझसे बर्दाश्त नहीं हो पाता है. आवाम को क्या जवाब देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










