बिहार : सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 9:09 PM

विज्ञापन

किशनगंज : बिहार में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह किशनगंज भाजपा के चुनाव प्रभारी राजेंद्र गुप्ता सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे. घटना गुरुवार देर शाम की है जब चुनाव प्रचार के लिए निकलेराजेंद्र गुप्ता किशनगंज शहर से सटे रामपुर में जाम में फंस गये. तभी उनकी गाड़ी को पश्चिम बंगाल में चलने वाली एक बस […]

विज्ञापन

किशनगंज : बिहार में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह किशनगंज भाजपा के चुनाव प्रभारी राजेंद्र गुप्ता सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे. घटना गुरुवार देर शाम की है जब चुनाव प्रचार के लिए निकलेराजेंद्र गुप्ता किशनगंज शहर से सटे रामपुर में जाम में फंस गये. तभी उनकी गाड़ी को पश्चिम बंगाल में चलने वाली एक बस ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में गाड़ी में मौजूद मनोज सिंह (भाजपा के मधेपुरा प्रभारी) एवं ड्राइवर को हल्की चोट लगी है.

घटना की सूचना मिलते ही विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे एवं घायलों को इलाज के माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल लेकर गये, जहां उनका उपचार चल रहा है. गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव में एक मात्र सीट किशनगंज सीट पर चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह से चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आगमन किशनगंज में हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन