गांधी कथा वाचन का दो दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

गलगालिया : उच्च विद्यालय गलगालिया में ‘गांधी कथा वाचन’ के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन पासवान ने किया़ उन्होंने बताया कि गांधी कथा वाचन कर बच्चों को गांधी के संदर्भ की कहानियां सुनाई जायेगी़ इस दौरान बच्चों ने भी गांधी से जुड़ी दो कहानियों का पाठ किया़ चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष […]
विज्ञापन
गलगालिया : उच्च विद्यालय गलगालिया में ‘गांधी कथा वाचन’ के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन पासवान ने किया़ उन्होंने बताया कि गांधी कथा वाचन कर बच्चों को गांधी के संदर्भ की कहानियां सुनाई जायेगी़ इस दौरान बच्चों ने भी गांधी से जुड़ी दो कहानियों का पाठ किया़
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष समारोह के दूसरे चरण की शुरुआत के तहत ‘गांधी कथा वाचन कर बारे में बताया जायेगा़ इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर चंद्र शेखर ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने और सीखने की जरूरत है़ उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी परंतु उनके विचारों की हत्या नहीं की जा सकी़ उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता़
अहिंसा का सिद्धांत लेकर गांधी ही आजादी की लड़ाई में कूदे और फिर आजादी के बाद गांधी जी पर कथा वाचन कार्यक्रम चलाया जायेगा तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा़ उन्होंने कहा कि अगर गांधी जी के विचारों के प्रति लोगों के मन में आकर्षण पैदा हो जाये तो कितना परिवर्तन हो जायेगा़ इस मौके पर संकुल संसाधन केंद्र मध्य विधायक गलगालिया के सभी विद्यालय से दो दो शिक्षक शिक्षिका इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




