डेढ़ वर्षीय बच्चे का पेट फाड़ा, निकलीं अंतड़ियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 8:43 AM
तारापुर : सोनडीहा गांव के बाजरे के खेत में सोमवार को एक डेढ़ वर्षीय बच्चा पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आंत व लिवर पेट से बाहर निकल आया. गंभीर स्थिति में बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया है. प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बीएन सिंह के नेतृत्व में […]
तारापुर : सोनडीहा गांव के बाजरे के खेत में सोमवार को एक डेढ़ वर्षीय बच्चा पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आंत व लिवर पेट से बाहर निकल आया. गंभीर स्थिति में बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया है. प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बीएन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन कर आंत व लिवर को पेट में शिफ्ट कर दिया. चिकित्सकों का कहना है स्थिति स्थिर है. इधर इस घटना के बाद क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह जंगल में आग की तरह फैल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










