रेलवे सुरक्षा बल ने 514 व्यक्तियों का किया बचाव
Updated at : 27 Aug 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

ठाकुरगंज : रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) ने वर्तमान वर्ष के दौरान जुलाई तक रेलवे परिसरों से 514 व्यक्तियों का बचाव किया है़ पूर्वोतर सीमांत रेलवे के क्षेत्र में हुए इस कार्य की जानकारी देते हुए पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख जनसंपर्क पदाधिकारी सुभानन चंदा ने बताया कि वर्तमान वर्ष के दौरान जिन 514 व्यक्तियों का […]
विज्ञापन
ठाकुरगंज : रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) ने वर्तमान वर्ष के दौरान जुलाई तक रेलवे परिसरों से 514 व्यक्तियों का बचाव किया है़ पूर्वोतर सीमांत रेलवे के क्षेत्र में हुए इस कार्य की जानकारी देते हुए पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख जनसंपर्क पदाधिकारी सुभानन चंदा ने बताया कि वर्तमान वर्ष के दौरान जिन 514 व्यक्तियों का उद्धार हुआ. उसमें से 463 नाबालिग थे. इस दौरान ट्रेन में नाबालिग को भगा ले जाने वाले 9 मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया.
चंदा ने बताया कि उद्धार किये गये बच्चों में 171 नाबालिग लड़कियां तथा 292 नाबालिग लड़के थे. बताते चले कि रेसुब घर से भाग जाने वाले बच्चों को तस्करों से हाथों से बचाते हुए उनका निरंतर उद्धार कर रही है़ साथ में तस्करों को भी गिरफ्तार करते हैं. वर्ष 2018 के दौरान, रेलवे परिसरों से 669 नाबालिग लड़कों तथा लकड़ियों को सफलतापूर्वक उद्धार किया है.
उद्धार किये गये बच्चों को साधारणत उनके अभिभावकों अथवा चाइल्ड लाइन जैसे विभिन्न एनजीओ को सुपुर्द कर देती है. इस तरह के मामलों को रोकने के लिए रेसुब के विभिन्न दस्ते रेलवे परिसरों पर निरंतर जांच करती है. यह ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में तस्करों का दल काफी सक्रिय है, जो बच्चों एवं महिलाओं का अपहरण कर उन्हें देश के अन्य हिस्से में भेज देते हैं. कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए गिरफ्तार किये गये तस्करों को जीआरपी को सुपुर्द कर दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




